-खेल सप्ताह के अंतर्गत हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता, समापन समारोह आज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेल दिवस के मौके पर आयोजित खेल सप्ताह समारोह के तहत सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में करिश्मा ने दौड़ और कूद में बाजी मारी। 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर व लंबी कूद में अपना प्रतिभा दिखाई, जबकि 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता मंगलवार को होगी।
800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से सुशांत गौतम ने प्रथम, अमिताशु चौधरी ने द्वितीय व संजय मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में करिशमा मोदनवाल ने प्रथम, प्रिती यादव ने द्वितीय व गीता ने तीसरा स्थान पाया।
400 मीटर के दौड़ में आर्या राव ने प्रथम, रामप्रवेश यादव ने द्वितीय व उज्जवल पांडेय ने तृतीय व बालिका वर्ग में प्रीती यादव ने प्रथम, गुड़िया वर्मा ने द्वितीय व गीता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
200 मीटर की दौड़ में हिमांशु ने प्रथम, विशाल कुमार ने द्वितीय व शिवांग ने तृतीय स्थान, बालिका वर्ग में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम, वंदना यादव ने द्वितीय व उजाला गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में आयुष मिश्रा ने प्रथम, गणेश ने द्वितीय व संदीप ने तृतीय प्राप्त किया, बालिका वर्ग में करिश्मा मोदनवाल ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय व वंदना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, जीवन रक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी, एथलेटिक्स कोच सुमन सिंह, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।