फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हटाए गए कपिलवस्तु के कोतवाल

Thu, 02 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे अलीगढ़वा कस्बे में स्थित गोदाम में विस्फोट की घटना के दूसरे दिन बुधवार शाम कपिलवस्तु कोतवाल ज्ञानेंद्र राय को हटा दिया गया। उनके स्थान पर दूसरे को जिम्मेदारी दी गई है। लोगों का कहना है कि घटना को लेकर कोतवाल को हटाया गया है।

अलीगढ़वा कस्बे में स्थित एक गोदाम में धमाके में चार लोगों की जान चली गई। जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गए। धमाके की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। मामले की छानबीन जारी है। इसी बीच कोतवाल कपिलवस्तु ज्ञानेंद्र राय को हटा दिया गया। लोगों में चर्चा है कि लापरवाही के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय को हटाकर उनके स्थान पर निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को कोतवाली का प्रभारी बनाया गया। वहीं, निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर को प्रभारी निरीक्षक उसका बनाया गया। गैर जनपद से आए राजकुमार पांडेय को शोहरतगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। जबकि शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक रहे पंकज कुमार पांडेय को संतकबीरनगर के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। उनका स्थानांतरण पहले ही हो चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें