फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु नेपाल सीमा पर 1.14 करोड़ से गेट निर्माण कार्य का शिलान्यास

Sat, 03 Jun 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बर्डपुर अलीगढ़वा मार्ग पर पिपरहवा में गेट निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते विधायक श्याम धनी राही
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास कार्यों के साथ पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत सरकार की तरफ से नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भव्य गेट का निर्माण एवं प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। ये बातें विधायक श्यामधनी राही ने कपिलवस्तु में गेट निर्माण कार्य एवं प्रकाश व्यवस्था का भूमि पूजन कर शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भव्य गेट के निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था होने से बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधा होगी, साथ ही साथ आकर्षण का केंद्र भी होगा। सरकार की मंशा है कि बौद्ध स्थली कपिलवस्तु पिपरहवा के समुचित विकास का खाका तैयार कर पर्यटकीय सुविधाएं विकसित की जाए। इससे यहां पर आने वाले विदेशी पर्यटकों से सरकार की आय तो बढ़ेगी ही साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। गेट के निर्माण कार्य का शिलान्यास बर्डपुर-अलीगढ़वा मार्ग पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के निकट हुआ। इस दौरान पीडब्लूडी जेई तैय्यब अंसारी, रामनिवास विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान अजीजुदीन उपस्थित रहे।
-
4.59 करोड़ से चार स्थानों पर होगा गेट का निर्माण
शासन की तरफ से 4.59 करोड़ रुपये की लागत से जिले के नेपाल सीमा तक जाने वाले चार मार्गों बर्डपुर-पिपरहवा (अलीगढ़वा), शोहरतगढ़-खुनुवां मार्ग, बढ़नी रेलवे फीडर मार्ग और गनेशपुर कोटिया से सिंहोरवा संपर्क मार्ग पर गेट निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इसमें प्रत्येक पर 1.14 करोड़ रुपये से कार्य होना है। इससे नेपाल सीमा से आने वाले राहगीरों और पर्यटकों को स्थान की पहचान एवं सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें