फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सावन के साेमवार को निकलेगी कांवड़ यात्रा

Sun, 30 Jul 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर कांवरियों ने एक दिन पूर्व ही तैयारी कर ली है। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का जत्था शिवालयों की ओर जाएगा।
विज्ञापन

मंदिरों में दिन भर जलाभिषेक व रूद्राभिषेक होगा। शहर के शिव मंदिर पुरानी नौगढ़ एवं श्री सिंहेश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर में काफी संख्या में लोग जलाभिषेक करेंगे। धेंसा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर, शिव मंदिर कठेला व शिव मंदिर भारत भारी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। डुमरियागंज क्षेत्र के डोमसरा स्थित सोमेश्वर नाथ ,कोटेश्वर नाथ,देव मंदिर धनोहरी,सेमरी आदि मंदिरों में हर सोमवार को भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए डीजे के धुनों पर हर हर महादेव के जयकारों कावंरियों की भारी भीड़ जुटेगी। इन शिवालयों मे लोगों के सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें