औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया गांव में रविवार को कलश यात्रा निकाल भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु कैथवलिया से गौरा घाट राप्ती नदी तक पहुंचकर कलश में जल भर कर वापस पहुंचे। कथा व्यास विक्रम प्रसाद मिश्र ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा के अवसर पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक कथा प्रवचन होगा। इस अवसर पर दिनेंद्रदत्त छोटे यादव, छोटे श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, राजू चौबे, ओंकारनाथ चौबे आदि रहे। संवाद