सिद्धार्थनगर। विकास खंड लोटन अन्तर्गत 54 ग्राम पंचायतों से 108 कलश बैंड बाजा के साथ विकास खंड परिसर में लाया गया। ग्राम प्रधानों ने आस्था व उत्साह पूर्वक कलश यात्रा निकाली।
पांच रूट बनाकर कलश यात्रा निकाली गई। पहले रूट पर 11 ग्राम पंचायतों को एडीओ एजी व ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार चौधरी के देख-रेख में था, दूसरा रूट 13 ग्राम पंचायतों को युनूस अंसारी व दिलीप पटेल, ईश्वर देव ने देखा, तीसरे रूट पर सात ग्राम पंचायतों का ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार एवं शुशीला, चौथे रूट में 12 ग्राम पंचायतों का आईएसबी प्रमोद कुमार व सचिव प्रियंका गोस्वामी व पाचवे रूट में 11 ग्राम पंचायतों काे ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्र कुमार जाटव ने मानीटरिग की पांचों रूटों के सभी लोग अपनी अपनी कलश के साथ ब्लाक में एकत्रित हुए।
इस दौरान बीडीओ राम प्रवेश, ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, रामकृष्ण मिश्रा, एडीओ पंचायत सदानंद वर्मा, अरविंद मणि त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, जितेन्द्र श्रीवास्तव, फूलचंद, कोमल मौर्या, निसार अहमद, ने स्वागत किया।