फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Mon, 04 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज स्थिति राप्ती तट से गंगा जल भरकर ले जाती महिलाएं।
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रेहरा कैथवलिया गांव में मंगलवार की शाम 9 से 17 अप्रैल तक चलने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं भागवत के आयोजन के लिए एक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु सैकड़ों गाड़ियों से रेहरा से राप्ती नदी में कलश भरने के लिए माता का जयकारा लगाते हुए निकले। नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में शाम 5 से 8 बजे तक श्री मद्भागवत कथा का प्रवचन होगा। अयोध्या से पधारे स्वामी उत्तम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि दिन में शतचंडी महायज्ञ होगा तथा सायं 5:00 से 8:00 बजे तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य यज्ञ यजमान शिवप्रसाद निषाद, पं. हरिओम, दिवाकर निषाद, ग्राम प्रधान छोटे यादव, शिवशंकर, सुनील, हरीश, छोटू, राम निवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें