फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलशयात्रा

Sat, 28 Oct 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पकड़ी क्षेत्र के लमुईया घाट पर कलश में पवित्र जल भरती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैजनथा के टोला लमुईया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार देर शाम को हुआ। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर बगल की बूढ़ी राप्ती नदी से जल भरा।
विज्ञापन

कलश यात्रा लमुईयां गांव से शुरू होकर बैजनथा, नईडहर होते हुए बूढ़ी राप्ती नदी लमुईया घाट पर पहुंची। इसके बाद महिलाएं कलश में जल भरकर वापस लमुईया गांव में पहुंचीं, जहां पर पंडित वरुण द्विवेदी ने इस कलश का विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर पाठ किया।
विज्ञापन

इस दौरान यहां पर आयोजक कर्ता रामलाल, प्रधान दुर्गा प्रसाद चौधरी, मंगरू, प्रसाद, रिंकू, पिंटू चौधरी, अभिमन्यु, दुर्गेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें