फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर महोत्सव में कैलाश खेर व अक्षरा सिंह का चलेगा जादू

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगाए गए झूले। संवाद
विज्ञापन
-पांच दिवसीय महोत्सव का प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव को भव्य व शानदार बनाने के लिए शनिवार की देर रात तक तैयारियों युद्ध स्तर पर चलती रही है। 28 जनवरी से लेकर एक फरवरी तक आयोजित महोत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रशासन पूरा दम खम लगा दिया है। विभिन्न स्टाॅलों के जरिये लोगों को लुभाने की कोशिश की जा रही है, तो इस बार जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुतियों की छाप लोगों पर छोड़ने की पूरी तैयारी है।
रविवार को महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वैसे तो उद्घाटन के बाद पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों व गोष्ठियों का आयोजन होता रहेगा, लेकिन देर शाम को देश के जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुतियों लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव की पहली शाम मेरी झोपड़ी के भाग जाग जाएंगे, राम आएंगे फेम भजन गायिका स्वाति मिश्रा के नाम रहेगी। 29 जनवरी को गायिका रेणुका पवार गीतों से सबको लुभाएंगी, 30 जनवरी को कवि सम्मेलन होगा। 31 जनवरी की शाम को पहले गजल गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति होगी, उसके बाद बालीवुड नाइट में सिंगर कैलाश खेर का जादू चलेगा।
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी नाइट में भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह जलवा बिखेरेंगी।

महोत्सव में खास
28 जनवरी
- महोत्सव का उद्घाटन समारोह
- स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकाराें की प्रस्तुति
-कलर्स ऑफ इंडिया, नृत्य प्रस्तुति
-देश भक्ति बैंड, एक शाम शहीदों के नाम
-भजन गायिका स्वाति मिश्रा की प्रस्तुति

29 जनवरी
-काला नमक चावल के उत्पादन व विपणन पर गोष्ठी
-स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
-स्थानीय कवि सम्मेलन
-मलखंभ, जिमनास्टिक
-गायिका रेणुका पवार की प्रस्तुति
-
-
30 जनवरी
-बेसिक शिक्षा विभाग का नवाचार व शैक्षणिक उन्नयन कार्यक्रम
-स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
-रमेश पाल की टीम द्वारा बुंदेली लोकनृत्य की प्रस्तुति
-कवि सम्मेलन का आयोजन
-
31 जनवरी
-स्वास्थ्य विभाग की गोष्ठी व कार्यशाला
-स्थानीय स्कूली बच्चों व कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
-गजल गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति
-बालीवुड नाइट में जाने-माने गायक कैलाश खेर का शो
-
एक फरवरी
-कृषि विभाग की गोष्ठी व कार्यशाला
-पुरस्कार वितरण समारोह
-स्थानीय स्कूली बच्चों व कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम
-भोजपुरी नाइट में मशहूर भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह की प्रस्तुति
-
इंसर्ट-
स्टॉलों के जरिए योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

सिद्धार्थनगर। महोत्सव में हर वर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न स्टाॅलों के जरिये सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए विभागों ने अपने-अपने स्टॉलों को आकर्षक बनाने पूरी तैयारी कर ली है। इन स्टॉलों के पर मौजूद विभागीय कर्मी, महोत्सव में आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे।
इसके अलावा कामर्शियल जोन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपने यहां के उत्पादों से ग्राहकों को लुभाने का काम करेंगे। इस जोन में कश्मीर के ऊनी कपड़े, शाल, प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के मशहूर कालीन, नक्काशीदार लकड़ी के फर्नीचर व देश के विभिन्न प्रदेशों के परिधान लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। ग्राहकों को अपने स्टॉलों तक आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने देर रात मेहनत कर सजा लिया है ताकि महोत्सव के आगाज के साथ उनकी बिक्री शुरू हो जाए। इसके अलावा महोत्सव परिसर में इस बार शिल्प जोन को बेहतर ढंग से सजाने की कोशिश की गई है। स्थानीय व दूसरे जगहों की शिल्प कला को प्रमोट करने के लिए पूरा जोर लगाया है।
-
इंसर्ट-
राजस्थानी-गुजराती व साउथ इंडियन व्यंजनों से सजा फूड जोन

सिद्धार्थनगर। महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम व स्टॉल तो सबके आकर्षण का केंद्र रहते ही हैं, इसके अलावा यहां आने वाले हर आमोखास का अगर कहीं जोर रहता है तो परिसर में लगे फूड जोन पर। खाने-पीने की विभिन्न तरह से सजा यह जोन सबको खूब लुभाता है। इसीलिए इस बार प्रशासन ने फूड जोन पर विशेष ध्यान दिया हैं। यहां स्थानीय दुकानदारों के साथ, राजस्थानी-गुजराती फूड व दक्षिण भारतीय व्यंजनों के स्टॉलों को लगाया गया है। संवाद
-
इंसर्ट-
बच्चों को लुभाने का है खास इंतजाम
सिद्धार्थनगर। किसी भी महोत्सव में बच्चों की धूम न हो तो सबकुछ खाली-खाली ही रहता है। महोत्सव में हर बार की तरह इस बार भी बच्चों को लुभाने का पूरा इंतजाम दिख रहा है। विभिन्न तरह के झूलों में मिकी माउस, ब्रेक डांस, नांव झूला, इलेक्टि्रक कार ड्राईविंग, मोटर वोट समेत अन्य छोटे-बड़े झूलों से पूरा परिसर सज गया है। खिलौनों की दुकानें लग गई हैं और बच्चों को प्रिय फास्ट फूड के चलते फिरते स्टॉलों को भी महोत्सव में जगह दी गई है। संवाद
विज्ञापन

-
इंसर्ट-
भूत बंगला शो व सर्कस बना सबके आकर्षण का केंद्र

सिद्धार्थनगर। इस बार के महोत्सव में लोगों को लुभाने के लिए दो ऐसे मनोरंजन के साधनों की झलक नजर आएगी जो इससे पहले कभी नहीं देखी गई। फन जोन में पहली बार भूत बंगला शो दिखाए जाने के साथ सर्कस
के कलाकारों का हुनर भी देखने को मिलेगा। इन दो नए मनोरंजन के शो को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें