डुमरियागंज क्षेत्र के अहिरौला में खलिहान पर हुए कब्जे को प्रसाशन ने जेसीबी से हटवाया।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खलिहान की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया
- डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम अहिरौला का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम अहिरौला में बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस के सहयोग से खलिहान की जमीन से अवैध कब्जे को हटवाया। खलिहान की भूमि पर पांच लोगों ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था।
तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने खलिहान की जमीन पर पक्के निर्माण को हटवाया। जेसीबी की मदद से घर की छत, दीवार और नींव तोड़ी गई। शिकायत के बाद कब्जे को हटाने के लिए तहसीलदार पूर्व में बेदखली का आदेश भी पारित किया था और 16 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया था। कब्जा हटाने के दौरान लेखपाल माता प्रसाद भारती, संग्रह अमीन बुधराम आदि मौजूद रहे।