फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 01 Sep 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते लोग।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार को पथरा क्षेत्र के पेड़ार गांव में आल्हा गायन और कबड्डी का आयोजन किया गया। मालवीय ब्राह्मणों के बहुतायत वाले इस गांव में यह परंपरा पीढि़यों से चली आ रही है। एक मान्यता के चलते लोग यहां नागपंचमी के दिन त्योहार नहीं मनाते, वहीं रक्षाबंधन बंधन मनाया जाता है। बृहस्पतिवार सुबह से ही लोगों के घरों में गुझिया, गुलगुला व अन्य पारंपरिक पकवान बनने लगे। गांव के लोगों ने सगे-संबंधियों व क्षेत्र के लोगों को बुलाकर भोजन कराया और एक-दूसरे से प्रेम पूर्वक मिले।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि हमारे पूर्वज यह परंपरा निभाते चले आ रहे हैं। यह हमारी विरासत है, हम ग्राम वासी को इस पर गर्व है कि इस दिन क्षेत्र के लोग यहां एकत्रित होते हैं। हमें स्वागत का अवसर मिलता है। इस दौरान गांव के बैजनाथ चौबे, सोनू बाबा, पं. राम किशोर चौबे व रजनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें