फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रधान के हैसियत व चरित्र प्रमाणपत्र पर मिल गया बजहा सागर का पट्टा

Thu, 02 Nov 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर क्षेत्र में स्थित बजहा सागर में मत्स्य पालन पट्टा आवंटन में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन

स्थानीय मत्स्य समितियों को दरकिनार कर नीलामी में शामिल कर लिया गया ठेकेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर क्षेत्र में स्थित बजहा सागर में मत्स्य पालन के पट्टा आवंटन की नीलामी प्रक्रिया में अनियमितता किए जाने का मामला सामने आया है। संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल की तरफ से हुई नीलामी प्रक्रिया में प्रधान की तरफ से जारी हैसियत व चरित्र प्रमाणपत्र के आधार पर ठेकेदार को सागर के मत्स्य पालन का पट्टा आवंटित हो गया। मंडलायुक्त व डीएम को दिए शिकायती पत्र में नीलामी प्रक्रिया में स्थानीय मत्स्य समितियों को दरकिनार कर ठेकेदार को आवंटित पट्टा निरस्त करने की मांग की गई है।
बर्डपुर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए अंग्रेजी हुकूमत में सैकड़ों एकड़ में स्थापित बजहा सागर में मत्स्य पालन पट्टा आवंटित किया जाता है। संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल की तरफ से 20 जुलाई 2023 को हुई इसकी नीलामी प्रक्रिया में शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम सूर्यकुड़िया निवासी पंकज कुमार को पट्टा आवंटित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद शोहरतगढ़ के ग्राम दुबौलिया निवासी मकबूल हसन को जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी सूचना में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने नीलामी प्रक्रिया की जानकारी दी। इसमें ग्राम प्रधान की तरफ से जारी प्रमाणपत्र में पंकज कुमार की हैसियत 25 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। इसके साथ ही प्रधान ने ही उनका चरित्र प्रमाणपत्र भी जारी किया है। ये दोनों अभिलेख नीलामी प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं।
शिकायतकर्ता मकबूल हसन का आरोप है कि इन अभिलेख के अलावा बकायेदार होने पर भी पंकज कुमार को सहायक मत्स्य निदेशक की तरफ से जारी अदेय प्रमाणपत्र के आधार पर पट्टा आवंटन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में ग्राम सूर्यकुड़िया में आवंटित ताल के पट्टे की धनराशि पंकज कुमार पर बकाया है। इसकी जानकारी तहसीलदार शोहरतगढ़ से मिली है। उन्होंने मंडलायुक्त एवं डीएम से मामले की जांचकर मत्स्य पालन पट्टा निरस्त करने एवं स्थानीय मत्स्य पालन समितियों को पट्टा आवंटित करने की मांग की है।

यह है पट्टा आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया के नियम
श्रेणी चार जलाशयों में शामिल बजहा सागर की नीलामी प्रक्रिया मंडल स्तर पर होती है। नीलामी प्रक्रिया के प्रथम चक्र में सिर्फ स्थानीय मत्स्य जीवी सहकारी समितियां भाग ले सकती हैं। द्वितीय चक्र में तहसील व जनपद स्तर की समितियां, तृतीय चक्र में मंडल स्तर और चतुर्थ चक्र में प्रदेश स्तरीय समितियां शामिल हो सकती हैं। इसके बाद पांचवें चक्र में समितियों के साथ ही ठेकेदार भी इसमें भाग ले सकते हैं। आरोप है कि स्थानीय मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड पीकापार लोटन और मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड गायघाट बर्डपुर के दावों को दरकिनार कर ठेकेदार को प्रथम चक्र में ही नीलामी प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया। साथ ही उसे ही बजहा सागर का मत्स्य पालन पट्टा आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट
यह नीलामी प्रक्रिया एवं मत्स्य पालन पट्टा संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल के स्तर से की गई है। शिकायत के संबंध में स्थानीय स्तर से जांच के लिए पत्राचार किया जाएगा।
-पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें