बांसी। अवैध तरीके से मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राली को बृहस्पतिवार को पकड़ कर एसडीएम बांसी कुणाल ने कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। कुदारन गांव के पूरब जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ट्राली पर लादकर नगर क्षेत्र में भेजा जा रहा था। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी के पास परमिट व कोई वैध पेपर न मिलने पर एक जेसीबी व मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर कोतवाली बांसी भेज दिया है। संवाद