ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे जनेश्वर मिश्र
सपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर छोटे लोहिया को किया स्मरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया और गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते रहे। यह बात विधायक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के जिला प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने सपा कार्यालय पर आयोजित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि कार्यक्रम में कही।
सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि देश के बड़े समाजवादी नेता व पार्टी के स्तंभ रहे जनेश्वर मिश्र आजीवन सपाइयों को संघर्ष व वैचारिक रूप से मजबूत होने की प्रेरणा देते रहे।
पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि छोटे लोहिया ने जीवन भर डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को देश भर में फैलाने का काम किया। पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राइनी, जोखन चौधरी, विजय चौधरी, डॉ. प्रमोद यादव, जावेद आलम चुन्ने, प्रदीप पत्थर कट्ट, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, रमजान अली, नागेंद्र नाथ चौबे आदि मौजूद रहे।
...
सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र को किया याद
डुमरियागंज। सपा विधायक सैयदा खातून के शिविर कार्यालय पर रविवार को समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डॉ. जेडए मलिक, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, एसके मेहंदी रिजवी, इकबाल मलिक, पप्पू मलिक, नौशाद अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद