फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साफ हुआ जमुआर घाट, वेदी से नहीं होगा बदरंग

Sun, 05 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ से चमकाए गए घाट की सीढि़यों पर लोगों ने बना ली हैं वेदियां
विज्ञापन

फोटो-पीडीएफ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों ने शनिवार को जमुआर घाट की सफाई की। कोटा स्टोन से बनीं सीढि़यों पर वेदी नहीं बनाने की योजना बनाई गई है। नगर पालिका परिषद ने जमुआर घाट के पास छठ पूजा के लिए वेदी बनाने के लिए जगह चिह्नित की है।
नगर पालिका परिषद ने एक साल पहले करीब डेढ़ करोड़ रुपये से घाट को चमका दिया है। रात में रोशनी का भी इंतजाम रहता है। इसी स्थान पर छठ पूजा के लिए कोटा स्टोन पर पर सीमेंट और ईंट से पक्की वेदियां बनाई जा रही हैं। इससे विकास पर धब्बा भी लग रहा था। इस मामले में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो नगर पालिका परिषद ने जमुआर घाट की व्यवस्था बेहतर करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

छठ पूजा की आस्था में कुछ लोग मनमानी तरीके से कोटा स्टोन से बनीं सीढि़यों पर वेदी बना रहे थे जबकि इसके आसपास भी स्थान उपलब्ध है। नगर पालिका ने घाट पर सफाई की तो सीढि़यों के नीचे और दोनों पुलों के बीच में भी वेदी बनाने के लिए स्थान नजर आने लगा है। शहर के वरिष्ठ नागरिकों का मानना है कि पूजा होनी चाहिए, लेकिन विकास पर धब्बा भी नहीं लगना चाहिए।
विज्ञापन


वर्जन
जमुआर घाट पर सफाई करा दी गई है। छठ पूजा की तैयारी की जा रही है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है कि लोगों को सीढि़यों पर वेदी बनाने से रोकें और निर्धारित स्थान पर ही वेदियां बनाने का सुझाव दें।
-विंध्याचल गुप्ता, ईओ नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें