फोटो- है
इटवा कस्बे में प्रतिदिन लग रहा जाम, बुधवार को बाजार लगने से बढ़ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा कस्बे में राहगीर प्रतिदिन जाम से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन कोई समाधान नहीं कर पा रहा है। स्थानीय क्षेत्र का प्रमुख कस्बा इटवा है। कस्बे में थाना, पोस्ट ऑफिस, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, तीन इंटरमीडिएट कॉलेज सहित कई प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालय हैं। यही नहीं इसी कस्बे में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। जिस दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। कस्बे में आने वाली भीड़ से कई बार लोग जाम से परेशान होते हैं। बुधवार को भी यही हुआ। इटवा-बढ़नी व इटवा-बिस्कोहर मार्ग घंटों जाम रहा। लोगों सहित वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान इटवा पुलिस भी हलकान रही। लेकिन वह भी देर तक इस जाम से मुक्ति नहीं दिला पाई। स्थानीय ग्रामीणों ने इस जाम से स्थायी निदान की मांग की है।