सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार शुकवार को बादल छाए रहे, जबकि बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इस कारण मौसम नम रहा और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम खुशनुमा हुआ तो लोग शाम को टहलने भी निकले। देर शाम रिमझिम फुहारे पड़ी लेकिन बारिश नहीं हुई। जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक औसत बारिश 8.2 मिमी दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 74.8 मिमी बारिश हुई थी। रिकॉर्ड के अनुसार शहर में रात में अच्छी बारिश हुई थी। शहर में 33 मिमी, इटवा में 13 मिमी, बांसी में 19. 5 मिमी, डुमरियागंज में 14.5 एवं शोहरतगढ़ 16 मिमी बारिश हुई थी। राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादल छाए रहेंगे, कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।