फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाम को हुई बारिश, दिन में तेज धूप से बढ़ी उमस

Tue, 19 Sep 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पिछले दस दिनों से बारिश न होने से लोग गर्मी व उमस से परेशान हो रहे थे। वही रविवार शाम को हुई हल्की बारिश लोगों को राहत मिली थी। लेकिन सोमवार को सूर्य भगवान के प्रचंड रूप के साथ तेज गर्मी से लोगों को हाल बेहाल है। हर तालिका तीज पर व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए ए गर्मी मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से हो रही तेज धूप से गर्मी व उमस से लोग बिलबिला उठे है। सितंबर माह में भी मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों को पूरा दिन पसीना पोछना पड़ रहा है, वही तेज धूप से पंखे और कूलर का हवा भी गर्म निकल रहा है। शहर में आज अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
-
अखंड सौभाग्यवती के लिए तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रहती है। लेकिन इस भीषण गर्मी में गला सूखने लगा है। ऐसे में सूर्य भगवान भी महिलाओं की परीक्षा ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमन शुक्ला

सुबह से हो रही गर्मी से परेशानी हो रही है, कूलर व पंखे की हवा भी गर्म निकल रही है, लेकिन महिलाओं को निर्जला व्रत रहने के लिए ऐ गर्मी नही रोक सकती है।
-नीलम श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें