फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सभी भारतीयों की है सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर भारतीय की
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय महादेवा कुर्मी में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक में बोले आईजी रेंज
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। सीमा खुली होने के कारण हर जगह सुरक्षा एजेंसिंयों के जवान नही पहुंच सकते। अवांछनीय गतिविधि की रोकथाम के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य आंतरिक सुरक्षा में अहम योगदान दें। गांवों में कोई संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना क्षेत्र की पुलिस को दें। ये बातें आईजी रेंज बस्ती आरके भारद्वाज ने प्राथमिक विद्यालय महादेवा कुर्मी में आयोजित ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेवारी हम सभी भारतीयों की है। आपरेशन कवच के तहत ग्राम सुरक्षा समिति की गठन सीमा से सटे गांवों में की गई है। ग्राम प्रधान इसके अध्यक्ष और सदस्य इनके सिपाही है। इसका उद्देश्य सीमाई क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान, कम समय में धनाढ्य बनने वाले लोगो व लड़कियों को बहला फुसला देह व्यापार में संलिप्तों की पहचान कर सूचना हासिल करना है। एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र व सीओ अखिलेश वर्मा ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं का विकास कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। इस दौरान आयोजक प्रधान अजीजुद्दीन, बर्डपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुबोध चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें