फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइलाज बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन जरूरी : सीएमओ

Fri, 04 Aug 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ., बीके अग्रवाल ने कहा कि 10 से 28 अगस्त तक प्रस्तावित सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के दौरान जब स्वास्थ्यकर्मी फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने घर पहुंचे तो उसका सेवन जरूर करें। दवा का सेवन खाली पेट नहीं खाना है। उन्होंने बताया कि लाइलाज बीमारी फाइलेरिया से बचाव के लिए पांच साल तक लगातार साल में एक बार दवा का सेवन जरूर करें। सीएमओ ने कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही दवा खाकर जिले को फाइलेरिया मुक्त करने का संकल्प दिलाया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जिले में फाइलेरिया यानी हाथी पांव के 439 मरीज हैं। फाइलेरिया के संक्रमण से हाइड्रोसील का शिकार हुए 311 मरीज चिन्हित किए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन के बाद एल्बेंडाजोल की गोली चबा कर खानी है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह ने बताया कि जनपद के 29.86 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 2389 लोगों की टीम बनाई गई है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. डीके चौधरी, डॉ. वीएन चतुर्वेदी, डॉ एमएम त्रिपाठी और डॉ. आरके शर्मा, डॉ. सुचेता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें