फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहनों के आवागमन से उड़ती धूल से सांस लेना हुआ दूभर

Sat, 24 Jun 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बनने के बाद भी इटवा कस्बे के दुकानदारों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। वाहनों के आवागमन से उड़ती धूल दुकानदारों व राहगीरों की परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

इटवा कस्बे को बढ़नी, डुमरियागंज, बांसी और बिस्कोहर से जोड़ने वाली सड़कों पर पूरे वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती रहती है। राज्य मार्ग होने के चलते इन सड़कों पर हर वर्ष मरम्मत कार्य होने से पटरियां नीची व सड़कें कुछ ऊंची होती जा रही है। इसके कारण दुकानदार अपने सामने सड़क के ऊंची होते ही पटरियों को ऊंची करने के लिये मिट्टी डाल देते हैं, जो मामूली बारिश में बहकर पक्की सड़क पर आ जाता है। वाहनों के आने- जाने पर हवा के साथ धूल उड़ती और लोगों का सांस लेना दूभर हो जाता है। कस्बावासी रिजवान अहमद, सिद्दीकी,कमर अहमद ,कल्लू ,रामराज आदि ने कहा कि बारिश के पूर्व पटरियों की खुदाई करके सड़कों से नीची कर दी जाय तो दुकानदारों व राहगीरों को जलभराव व धूल से छुटकारा मिल सकता है। इस संबंध में ईओ राजन गुप्ता का कहना है कि शीघ्र ही जलनिकासी के लिए पटरियों को बराबर व सड़कों से थोड़ा नीचा करने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें