फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कहने के लिए है मॉडल स्टेशन... सुविधा कुछ नहीं

Sat, 09 Mar 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गर्मी का पारा दिन-ब-दिन चढ़ रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्री को ठंडे पानी की जरूत पड़ रही है। लेकिन शोहरतगढ़ स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इसे मॉडल स्टेशन का नाम तो दे दिया गया। लेकिन एक वॉटरकूलर पर यहां के लोग और यात्री निर्भर हैं। जल्दी के चक्कर में यात्री वॉटरकूलर की तलाश करते है। लेकिन उनके पहुंच दूर होने कारण टोटी वाले गर्म पानी पीने के लिए मजबूर हो जाते है। ऐसे में पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ व परसा रेलवे स्टेशन से लगभग प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। यात्रा करने वाले यात्री विवेक, बेचन, मोहित, अमन, अंश आदि कहना है कि शोहरतगढ़ स्टेशन कई एक्सप्रेस ट्रेनें का स्टाप है। एक वॉटर कूलर लगे है। जिससे उसपर अधिक यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। दोनों स्टेशनों के प्लेटफार्म नंबर एक व प्लेटफार्म नंबर दो पर स्वच्छ पेयजल के लिए टोटी लगाए गए हैं। यह पानी रेलवे के ओबर हेड टैंक से पानी पूर्ति की जाती है। प्लेटफार्म पर इंडिया मार्का नल भी है। लेकिन उसका पानी पीने के लायक नही है। खराब पानी निकलता है। जिससे शुद्ध पानी नही मिल पाता हैं। वही परसा स्टेशन से आने जाने वाले यात्री विकास, सूरज, भावेश और अगनू ने बताया कि स्टेशन पर अभी तक वाटर कूलर ही नहीं लगया गया हैं। यात्रियों को ठंडा पानी पीने के लिए दुकान से 20 रुपये खरीद कर अपनी प्यास बुझाने पर मजबूर है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लगी टोटी खराब हैं। उस तरफ के यात्री पुल पार करके प्लेटफार्म नंबर दो पर पानी पीने के लिए आना पड़ा है। जिससे उनको पुल से उतरने व चढ़ने में दिक्कत होती हैं।

कैंटीन से 20 रुपये में पानी की बोतल खरीदते हैं। परसा स्टेशन पर वॉटर कूलर लगवाया जाए। ताकि ठंडा पानी मिल सके।

-अजय कुमार, औदही

शोहरतगढ़ स्टेशन पर एक वॉटर कूलर लगा है। जो कभी चलता है, तो कभी नहीं। इससे काफी परेशानी होती है।

विशाल तिवारी यात्री।

पेयजल ठंडा पानी के लिए शोहरतगढ़ स्टेशन पर एक वॉटर कूलर एक स्टेशन पर लगा है। अन्य वॉटर कूलर की जिम्मेदारी रेलवे के विद्युत विभाग की है। गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों तक पत्राचार किया गया है। रेलवे विभाग द्वारा स्वीकृत मिलेगी तो रेलवे के विभाग ही स्टेशन पर वॉटर कूलर लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सद्दाम हुसैन, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें