फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फर्जी भुगतान करने के आरोप में गांव पहुंची जांच टीम

Sat, 15 Jun 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



- डुमरियागंज वासाचक गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेन्सी

भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के वासाचक निवासी काजी अदनान अहमद ने डीसी मनरेगा को लिखित शिकायत कर प्रधान के ऊपर मनरेगा में फर्जी भुगतान व सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए डीसी मनरेगा ने जांच के लिए डुमरियागंज ब्लॉक पर आदेश जारी किया।
जिस पर जेई आर ईबी दीनानाथ चौधरी ने एक वर्ष पहले जांच की थी। मगर ग्राम प्रधान जांच से संतुष्ट नहीं थे। पुन: जांच करने के लिए लिखा गया। जिस पर शुक्रवार को आयुक्त मनरेगा ने जांच कमेटी गठित की। जिसमें जिला बचत अधिकारी अजय गुप्ता व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने ग्राम सभा वासा पहुंच कर जांच की। जिन बिंदुओं पर शिकायत की गई थी, उसपर बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच ग्राम प्रधान इमरान व पूर्व प्रधान अमजद मुख्तार के लोग आपस में भीड़ गए और मारपीट पर आमादा हो गए। यह सब देख जांच अधिकारी जांच अधूरा छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें