फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अलसहारा हॉस्पिटल की शुरू हुई जांच

Thu, 13 Jul 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में स्थित अल सहारा हॉस्पिटल की जांच करते एसडीएम व अन्य अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के अलसहारा हॉस्पिटल में गर्भस्थ शिशु को मृत बताने के आरोप के मामले में बृहस्पतिवार को जांच शुरू हुई। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा, पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने जांच की।
विज्ञापन

महिला मरीज के पति रोहित सिंह ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से शिकायत की थी कि वे अपनी पत्नी का इलाज कराने अलसहारा हॉस्पिटल में गए थे। डॉक्टर ने जांच के बाद गर्भस्थ शिशु को मृत बताकर उसे मारने की दवा लिख दी। महिला ने दवा नहीं खाई, जब जांच हुई तो बच्चा जीवित निकला। इस मामले में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जांच समिति बना दी थी। इस मामले में एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच टीम ने हॉस्पिटल में जाकर जांच की। शिकायती पत्र के अनुसार डॉक्टर से पूछताछ की गई, जबकि शिकायत कर्ता को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य प्राप्त किया गया। दोनों पक्षों को सुना गया है, उनके बयान के आधार पर समिति जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें