फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 48 घंटे पहले सील होगी अंतरराष्ट्रीय सीमा... बॉर्डर पर रहेगी पैनी नजर

Mon, 20 May 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

22 सीसी कैमरे और 12 बैरियर्स रखी जा रही बॉर्डर पर निगरानी

मतदान वाले दिन और कड़ा रहेगा भारत-नेपाल सीमा पर पहरा

दोनों देशों के सैनिक और अधिकारी कर चुके हैं कई बार वार्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बाॅर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दिया गया है। सीमा पर निगहबानी बढ़ा दी गर्ई है। मतदान से 48 घंटे पहले ही सीमा सील कर दी जाएगी। मतदान वाले दिन पहरा और कड़ा रहेगा। चुनाव को देखते हुए दोनों देश के सैनिकों ने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सीमा का भ्रमण किया है। बैठक करके चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की रणनीति पर चर्चा कर चुके हैं। वहीं, बैरियर और सीसी कैमरे के जरिए सीमा पर नजर रखी जा रही है। इसकी मॉनिटरिंग मुख्यालय स्तर से की जा रही है।

लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बार्डर सुरक्षा व्यवस्था लगातार बढ़ाई जा रही है। स्थानीय थानों की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पेट्रोलिंग हो रही है। कोई संदिग्ध नजर से बचकर न निकल सके। इसके लिए 68 किलोमीटर सीमा पर 22 आधुनिक मॉडल के सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जो दूर तक और स्पष्ट कवरेज हो। सीसी कैमरों की डिवाइस को पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाॅर्डर पर क्या चल रहा है, कैसे लोग और जा रहा है। इसके बार में लाइव देखा जा रहा है। इसके साथ ही बाॅर्डर पर 12 चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां स्पेशल जवान तैनात किए गए हैं। जो हर आने और जाने वालों की चेकिंग करने के साथ ही उनका नाम और पता भी नोट कर रहे हैं।
-

हर वाहन और व्यक्ति की हो रही जांच

मुख्य मार्गों पर तो हमेशा एसएसबी और स्थानीय थाने की पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही है। इसमें बढऩी, खुनुवां और ककरहवा बाॅर्डर पर विशेष नजर रखी जा रही है। क्योंकि इस बाॅर्डर से चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। कोई रुपये या अन्य सामान को इधर से अधर लेकर न जाने पाए, इसे देखते हुए हर वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। वाहनों के नंबर और वाहन स्वामी का नाम भी नोट किया जा रहा है।

-

बार्डर सक्रिय है चेकपोस्ट

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के ठोठरी, कपिलवस्तु, बजहा, मटियरिया, ठकुरापुर, नरकुल, लालपुर, ककरहवा, खुनुवां, कोटिया, महला और बढऩी में चेक पोस्ट बना है। इसमें मटियरिया चार और ठकुरापुर में छह अन्य पर आठ-आठ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें 90 जवान तैनात हैं।

-

बाॅर्डर इलाके के थानाध्यक्ष रख रहे नजर

नेपाल सीमा से जिले के छह थाना क्षेत्र के लगे हुए हैं। इसमें लोटन, मोहाना, कपिलवस्तु, चिल्हिया का कुछ हिस्सा, शोहरतगढ़ और ढेबरुआ थाना नेपाल बार्डर को छूता है। बार्डर पर थानेदारों और बीट पुलिस और दरोगा की नजर रख रहे हैं। वह नियमित बार्डर पर जाकर निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


-

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 12 चेकपोस्ट स्थापित किया गया है। सीसी कैमरे से निगरानी की जा रही है। मतदान से 48 घंटे पहले ही सीमा सील कर दी जाएगी। जो मतदान समाप्ति के बाद खुलेगा। अगर बंद के दौरान कोई प्रवेश करने की कोशिश करते हुए मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें