फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इंटर कॉलेजों की बनेगी वेबसाइट, करियर काउंसलिंग भी होगी

Thu, 02 May 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-हर शनिवार को होगी काउंसलिंग, रोजगार से जुड़ी जानकारियां भी मिलेंगी
-घर बैठे स्कूल की जानकारी ले सकेंगे छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में संचालित इंटर कॉलेजों में डिजिटल लिटरेसी के तहत वेबसाइट बनाई जा रही है। कॉलेज के हर विद्यार्थी की उस वेबसाइट में ई-मेल आईडी दर्ज की जा रही है। इसके माध्यम से स्कूल में होने वाली सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
हर माह के शनिवार को कॉलेजों की वेबसाइट पर विद्यालय भवन, कक्षा कक्ष, भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान आदि की फोटो अपलोड होगी। विद्यालय में छात्रांकन, शिक्षकों की संख्या व योग्यता आदि को भी ऑनलाइन दर्शाया जाएगा। कौन-कौन से विषयों की पढ़ाई की सुविधा है। किन विषयों के शिक्षक हैं और किन विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं, इसकी जानकारी रहेगी। इससे आने वाले शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राएं घर बैठे ही अपनी पसंद के कोर्स वाले स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं अब घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेंगे। कॉलेज में कॅरिअर काउंसिलिंग में ई-मेल आईडी पर विद्यार्थियों को कॉलेज में होने वाली सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां की उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। जबकि पठन-पाठन व अन्य गतिविधियों के बारे में भी बताया जाएगा। प्रत्येक शनिवार को कॅरिअर काउंसिलिंग की जाएगी। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी का कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल पंख पर पंजीकरण करवाया जाएगा, इससे विद्यार्थी को अपने कॅरिअर निर्धारण में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें