फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 20 स्वास्थ्य इकाइयों का सघन निरीक्षण, घोसियारी

Mon, 23 Feb 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय टीम ने रविवार को खेसरहा ब्लॉक की विभिन्न सरकारी चिकित्सा इकाइयों का स्थलीय भ्रमण कर सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक सुजीत पांडेय के साथ गोंडा मंडल अंतर्गत श्रावस्ती जिले से आए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके वर्मा और डीसीपीएम राकेश गुप्ता ने 21 से 23 फरवरी तक के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दो दिन में सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उपकेंद्र व मुख्यमंत्री आरोग्य मेला सहित कुल 25 इकाइयों के सापेक्ष 20 इकाइयों का सघन भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, उपकरणों की उपलब्धता व व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। टीम ने अधिकांश इकाइयों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और जहां आंशिक कमियां मिलीं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें