फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौके पर जाकर समस्याएं निस्तारित कराने के निर्देश

Sat, 08 Mar 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाने में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में डीएम डाॅ. राजा गणपति आर और एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने सुनवाई की। इस दौरान ज्यादातर मामले भूमि विवाद और नाली से संबंधित थे। सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के मामले में मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण कराएं। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। डीएम ने लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि दो दिन में मौके पर जाकर नाली, चकमार्ग और जमीन बंटवारे के विवाद में ग्रामीणों का बयान लेकर निस्तारण की कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें