फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोर्टल के माध्यम छुट्टी लेने का निर्देश

Sun, 31 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका का शनिवार को सीएमओ डॉ. एनके बाजपेयी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुनर्निमित हो रहे डॉक्टर आवास की गुणवत्ता देखी, डॉक्टरों व अन्य कर्मियों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन छुट्टी लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे में किसी भी मरीज या उसके तीमारदार को ठंड से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन सतर्क रहे। उन्होंने दवाओं का स्टॉक और बुक देखा, फार्मासिस्ट डीपी श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि खत्म हो रही दवाओं की मांग समय करें। जन्मजात बच्चों व उनकी माताओं के वार्ड में ठंड से बचाव के लिए इंतजाम पुख्ता रखें। मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है ऐसे में किसी भी समय मरीज अस्पताल में आ सकते हैं, उनके इलाज में देरी न हो। पुनर्निर्माण हो रहे डॉक्टर आवास में मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए, अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। लगभग आधा घंटे तक उन्होंने अस्पताल और परिसर का उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. डीके चौधरी, डॉ. बृजेश चंद्रा, पवन राय, राजेश सिंह, सिद्धार्थ गुप्ता, अभिषेक पांडेय, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें