अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई के निर्देश
एसपी ने बांसी सर्किल के थानों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। एसपी अमित कुमार आनंद ने बृहस्पतिवार देर शाम बांसी सर्किल के चारों थानों का अर्दली रुम, अपराध समीक्षा गोष्ठी की। प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष व विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बांसी सर्किल के कोतवाली बांसी, शिवनगर डिड़ई, जोगिया उदयपुर व खेसरहा का अर्दली रूम, अपराध समीक्षा गोष्ठी कर बांसी सर्किल की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि पांच वर्षों में संपत्ति संबंधी अपराधों में नामजद प्रकाश में आए अभियुक्तों के विरुद्ध आपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई, गुमशुदा, लापता व बरामदगी के लिए शेष बच्चों की जानकारी हासिल की। विवेचकवार लंबित विवेचना और दो से चार माह से अधिक समय से लंबित पाक्सो अधिनियम की विवेचनाओं की समीक्षा की। आईटीएसएसओ पोर्टल पर लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। एसपी ने शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध की रोकथाम संबंधी प्रचार-प्रसार, लंबित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण करें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई की हिदायत दी। इस दौरान सीओ देवी गुलाम सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।