फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आग बुझाने के बजाय टकरा गए पूर्व और वर्तमान चेयरमैन के प्रतिनिधि

Thu, 15 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के तहसील के सामने ताल में लगी आग को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र सौरभ व वर्त
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के सामने ताल में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारण से आग लग गई। इस दौरान तेज पछुवा हवा में तेजी से घास जलने लगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता अपने-अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। इसी बीच दोनों में आग बुझवाने का श्रेय लेने के लिए कहासुनी हो गई। एसडीएम व तहसीलदार ने बीच बचाव के बाद दोनों को शांत करवाया गया।
विज्ञापन


चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि बुधवार को भी इसी स्थान पर आग लगी थी तो उसे बुझा दिया गया था। लेकिन बृहस्पतिवार को फिर आग लग गई तो उसपर काबू पाने के लिए समर्थकों के साथ प्रयास कर रहा था। इसी बीच पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र सौरभ गुप्ता पहुंचकर इस पर राजनीति करने लगे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र सौरभ गुप्ता ने कहा कि आग लगने की सूचना पर वह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो नगर पंचायत अध्यक्ष के पति रवि अग्रवाल भड़क गए और विवाद करने लगे। उन्होंने ही कमिश्नर व उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग को बुझवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें