कलेक्ट्रेट सभागार में एसपी से सम्मानित होते जय प्रकाश दुबे।
सिद्धार्थनगर। मॉनिटरिंग सेल प्रभारी जयप्रकाश दुबे को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। निरीक्षक जयप्रकाश दुबे मौजूदा समय में मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी हैं। वह लंबित मुकदमों की थानेवार मॉनिटरिंग करके अपराधियों के केस डायरी की समीक्षा करते हैं। किस मामले में मुकदमा कहां तक पहुंचा है। गवाही हुई कि नहीं हुई। इस सब जानकारी लेने के बाद गवाही कराने से लेकर न्यायालय में पैरवी करके अपराधियों को सजा दिलाने में अच्छा प्रदर्शन किए हैं। अच्छे कार्य के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने संयुक्त रूप से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। संवाद