भवानीगंज। थाना क्षेत्र के चौराबनगवा नहर फाटक पर 15 वर्षीय बालिका का शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी भवानीगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। उसकी शिनाख्त बलरामपुर के थाना गैंडास बुजुर्ग के तिन्निहवा दुभरा की रहने वाली नाम सोनी (15) पुत्री कैलाश चंद्र के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार, बुधवार को दिन में करीब नौ के आसपास पंडित डिहवा नहर पुल से नहर में गिर गई थी, जिसका शव बृहस्पतिवार को नहर फाटक से बरामद हुआ है।