इटवा। एसडीएम इटवा राहुल सिंह ने कहा कि अवैध खनन को लेकर रात में औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान अवैध खनन करते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस किसी को मिट्टी की आवश्यकता है। वह शासन के बनाए नियमों का पालन करते हुए खनन करें। इस कार्य में तहसील प्रशासन आपके सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में व्यस्तता के चलते अवैध खनन करने वालों के खिलाफ औचक निरीक्षण की गति कुछ धीमी हो गई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पूरी रात ऐसे तत्वों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से नियमों के तहत ही मिट्टी खुदाई कार्य करने की अपील की। संवाद