इटवा। इटवा कस्बे में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे सीसी रोड का चेयरमैन विकास जायसवाल ने रविवार को निरीक्षण किया। इटवा कस्बे में स्थित थाने के दक्षिण डुमरियागंज मार्ग से निकलकर बांसी मार्ग को जोड़ रही 100 मीटर की इस सड़क के निर्माण से छोटे वाहनों को चौराहे पर न आकर बांसी रोड पर आने-जाने में आसानी होगी। रविवार को निरीक्षण के दौरान चेयरमैन विकास जायसवाल ने कि राज्यवित्त से बन रही, इस सीसी रोड से चौराहे पर भीड़ को डायवर्ट करने में मदद मिलेगी। संवाद