सिद्धार्थगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढऩी चाफा में शनिवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा के नेतृत्व में पुलिस चौकी के लिए शिवालय के समीप भूमि का निरीक्षण किया गया। इस चौकी का निर्माण कार्य जन सहयोग से किया जाएगा। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने चौकी के लिए पहले से ही काफी प्रयास किया गया था। सौभाग्य की बात है कि अब उनका सपना साकार हो रहा है। चौकी बनने के लिये स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। जन सहयोग से जल्द ही चौकी निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर एसओ शिव नारायण सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी रमेश लाल श्रीवास्तव, ईओ राजन गुप्ता, राम नेवास यादव, विक्रांत श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, आकाश, मनोहर गौतम आदि मौजूद रहे।