बर्डपुर में यूरिया ले जा रही महिला से पूछताछ करते कृषि अधिकारी सीपी सिंह।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खाद की दुकानों का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग की टीम ने बर्डपुर, मोहाने और दलदलवा आदि क्षेत्रों में स्थित खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर खाद की तस्करी संबंधी जानकारी मिलने पर छापा मारा गया। निरीक्षण में सभी बिक्री केंद्रों पर जोत बही, खतौनी एवं आधार कार्ड के आधार पर पास मशीन से खाद की बिक्री पाई गई। छापा के दौरान रास्ते में टेंपो से खाद ले जा रहे किसानों के कागजात जांच किए गए, जो सही पाए गए।