- एक तरफ 100 लोग बिना किसी रिश्ते और नाते के अंजान लोगों की सुरक्षित बचाने में पूरी ताकत झोंक दिए थे
- वहीं दूसरी तरफ हजारों की संख्या में लोग वीडियो बनाते रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पकड़ी चौराहे पर ट्रक हादसे के बाद एक शर्मनाक नजारा भी दिखा। वहां कई लोग ऐसे थे जो बचाव कार्य में मदद की बजाय घटना की वीडियो और फोटो खींचने में लगे हुए थे ताकि सोशल मीडिया पर डाल सके। पलटे हुए ट्रक को हटाने में जब क्रेन की चेन टूट गयी तो लगा कि अब प्लाई हटाने में और देर होगी। लेकिन देखते ही देखते भीड़ के बीच से सैकड़ों लोग निकले और करीब घंटे की लगातार मेहनत कर उन लोगों ने हजार क्विंटल से अधिक प्लाई को हटा दिया। जबकि ट्रक के नीचे उनका अपना कोई नहीं था। लेकिन उनकी मानवता जागी और आगे बढ़कर मदद में जुट गए। वे तत्काल मदद में न जुटते तो शायद कुछ और घायलों के साथ बुरा हो सकता था।
-
जुट गए जनप्रतिनिधि और आला अफसर
पकड़ी हादसे की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। जनप्रतिनिधियों में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, सदर विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल, डा. चंद्रेश उपाध्याय इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम पवन अग्रवाल, एसपी प्राची सिंह, एडीएम उमाशंकर, एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम डा. ललित मिश्रा, तहसीलदार विवेकमणि, एसओ सतेंद्र कुंवर, लेखपाल रवि पांडेय मौजूद रहे।
झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।