स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बड़े तरणताल का उद्घाटन करते डीएम संजीव रंजन सीडीओ जयेंद्र कुमार। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने नारियल तोड़कर जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित बड़े स्वीमिंग पूल का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने इस स्वीमिंग के संचालन से जिले में तैराकी करने वाले खिलाड़ियों को सहुलियत मिलेगी। साथ ही इससे तैयार होने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश एवं देश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिलाधिकारी ने समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने अतिथियों को स्वागत किया। इस अवसर पर जीवन रक्षक सत प्रकाश त्रिपाठी, खेलो इंडिया कोच सुमन सिंह, प्रशिक्षिका राजलक्ष्मी चौधरी, कमलेंद्र प्रताप चौधरी मौजूद रहे।