बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने वाहन संख्या बीआर 28 जीबी 5724 के चालक सुनील निवासी चौबेपुर कानपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के अइलहा गांव के रामबहादुर ने तहरीर देकर बताया कि संबंधित वाहन चालक ने तेज गति में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके लड़के अखिलेश के बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे उनका बेटा अखिलेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। जिसे इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद