फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

Fri, 17 May 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गांव के पास टहलने के लिए निकले व्यक्ति की अज्ञात वाहन से घटना में मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम सेखुइ निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजीत कुमार पुत्र सुखराम एवं उनके मित्र बृजभान वर्मा पुत्र मोतीराम वर्मा डुमरियागंज बांसी मार्ग पर परसा चौराहे तक टहलने गए। आते समय प्राथमिक विद्यालय परसा के पास डुमरियागंज की तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रंजीत कुमार (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, एवं उनके दोस्त बृजभान वर्मा घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया कि, घटना की सूचना है, परंतु किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें