फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुर्घटना में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत

Tue, 11 Jun 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौराहा पर रविवार शाम को हुए हादसे में घायल छह वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के मल्हवार निवासी डिस्को की छह वर्षीय बेटी सुधा रविवार शाम को आजाद नगर चौराहा पर गई थी। अभी सुधा सड़क पार कर रही थी कि एक वाहन ने ठोकर मार दी और बच्ची सड़क की पटरी से नीचा जा गिरी। राहगीर ने देखा बच्ची नीचे पड़ी है तो शोर हुआ और चौराहा के लोग इकठ्ठा हुए और ग्रामीणों ने तत्काल बेवा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को सुधा की मृत्यु हो गई। इस संबंध में डुमरियागंज थाना के अपराध इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। मगर अभी तक किसी ने कोई तहरीर ने दी है। तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें