बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी (65) वर्षीय घायल केशवराम की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। केशवराम 18 अप्रैल को पैदल श्रीरामजोत चौराहे पर जा रहा था।
लोगों के अनुसार, उसी समय बाइक से दुबौलिया की तरफ से आ रहे भालचंद पुत्र ओम प्रकाश की बाइक अनियंत्रित होकर केशवराम से भीड़ गई। इस घटना में केशवराम के दोनों पैर, हाथ तथा सर में गंभीर चोट आ गई। परिजनों के अनुसार घायल केशवराम का कैली अस्पताल बस्ती में इलाज कराया गया। रविवार को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले जा रहे थे। रास्ते में घायल केशवराम की मृत्यु हो गई। केशवराम के पुत्र अशोक कुमार ने थाने पर तहरीर देकर बाइक चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के ही दुबौलिया निवासी भालचन्द्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई किया जा रही है। संवाद