फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल ट्रक ड्राइवर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल ट्रक ड्राइवर की हुई मौत
विज्ञापन

फैजाबाद में हुआ था शुक्रवार की देर रात हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। डिड़ई बाजार चौकी अंतर्गत साड़ी खुर्द गांव निवासी राजकुमार के ट्रक की चपेट आ गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम जब घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राजकुमार ट्रक ड्राइवर का काम करता था। शुक्रवार की देर रात फैजाबाद से आगे जगदीशपुर फाटक के पास जाम लगने के बाद ट्रक को खड़ाकर पहिया ठीक कर रहा था। इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल जगदीशपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते उसकी मौत हो गई। शनिवार की शाम घर पर जैसे ही शव पहुंचा कोहराम मच गया। पत्नी नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजकुमार की तीन बेटियां और दो बेटे रो-रोकर बेसुध हो जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें