फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिविर में किसानों को दी गई जानकारी

Mon, 05 Jun 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा गांव में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र व्यक्तियों का नाम जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कृषि प्राविधिक सहायक आकाश कुमार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, बीज की उपलब्धता और कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि जो किसान योजना से अबतक वंचित हैं अपना आधार कार्ड, खतौनी और बैंक पासबुक लेकर के आएं। उनका किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अन्य किसानों को अगर कोई समस्या है तो उसका भी तत्काल निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश यादव, लेखपाल सत्येंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें