फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यातायात के नियम के बारे में दी जानकारी

Mon, 24 Jul 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत रविवार को यातायात प्रभारी की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाय गया। वाहन चालकों को यातायात नियम के बारे में जानकारी दी गई। यातायात प्रभारी अमरेश कुमार यादव की ओर से वाहनों पर बृहद स्तर पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप रिफलेक्टर चस्पा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम सनई चौराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, साड़ी तिराहा, पॉवर हाउस तिराहा, विवेकानंद बाईपास तिराहा आदि स्थानों पर पीए सिस्टम के माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। इसके साथ ही यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले 31 वाहनों से 44500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें