फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कैंप में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Fri, 27 Feb 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के चरिगवां में बृहस्पतिवार को बाल श्रम मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृहद मेगा कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। संस्थान के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ला ने कहा कि बाल श्रम न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है बल्कि यह समाज के समग्र विकास में भी बाधक है। उन्होंने कहा कि जब तक हर बच्चा विद्यालय में नहीं होगा और सुरक्षित वातावरण में उसका सर्वांगीण विकास नहीं होगा, तब तक विकसित समाज की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा से जोड़ें और किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम को बढ़ावा न दें। उन्होंने ग्रामीणों से बाल श्रम के मामलों की सूचना संबंधित विभाग को देने की भी अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान अब्दुल सलाम, विजय शंकर यादव, काजल श्रीवास्तव, एडीओ एजी रामसेवक, सचिव अनुपम सिंह, लेखपाल सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें