- दो गुनी तक बढ़ गई हैं बाजार में धनिया और लहसुन की कीमतें दोगुनी
-सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को हो रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बाजार में धनिया और लहसुन की कीमतें दोगुनी तक पहुंच गई हैं। 200 रुपये बिकने वाला लहसुन और धनिया 400 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। वहीं 40 रुपये बिकने वाली हरी मिर्च की कीमत 80 रुपये तक पहुंच गई है। सब्जियों के भाव बढ़ने से लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।
धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर के बढ़ते दामों से सब्जी का स्वाद फीका कर दिया है। दो महीने से इनके दामों में कोई कमी नहीं आई है। इन सभी के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक महीने में जहां लहसुन के भाव में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। 200 रुपये बिकने वाला लहसुन 400 प्रति किलो बिक रहा है। धनिया की भी कीमत इसी के बराबर है। प्याज और लाल, सफेद आलू के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि हरी सब्जियों के भाव कुछ नीचे होने से लोगों को राहत दे रहे हैं। अन्य के भाव चढ़ने से लोगों की जेब ढीली हो रही है।
सब्जी- मूल्य प्रति किग्रा रुपये में
हरा मिर्च- 80
लाल आलू- 35
सफेद आलू- 30
टमाटर- 60
हरा धनिया 400
लहसुन- 400
सूरन- 80
परवल- 80
फूल गोभी- 70
प्याज- 60