फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में उद्योग सम्मेलन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 17 व 18 फरवरी को अकादमिक-उद्योग सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती तथा संतकबीरनगर एवं अयोध्या जैसे जिलों से उद्योगपति, उद्यमियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सौरभ ने बताया कि 17 फरवरी को इसके उद्घाटन सत्र में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह, सीडीओ जयेंद्र कुमार व गोरखपुर उद्योग विकास प्राधिकरण इंडस्ट्री चैंबर के अध्यक्ष आरएन सिंह उपस्थित होंगे। दो दिन चलने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा तथा व्यावहारिक जीवन और एम्प्लॉयबिलिटी के बीच में आने वाली रुकावटों को दूर करने व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्रों को आने वाले समय में नौकरी देने के लिए होगा। उद्यम के लिए आवश्यक उपयोगी कौशल के विकास के लिए हो रहा है। आयोजन सचिव डॉ. शिवम शुक्ला ने बताया की यह सम्मेलन चार सत्रों में आयोजित किया जा रहा है । संवाद
विज्ञापन

ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें