इंडो-नेपाल कप : परसा ने 27 रनों से जीत दर्ज की
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के घरुवार मिनी स्टेडियम में यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित इंडो-नेपाल कप प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें पहला मैच ढेबरुआ तथा परसा के बीच खेला गया। इसमें परसा ने 27 रनों से जीत हासिल की। वहीं, दूसरा मैच जैतापुर तथा पचपेड़वा के बीच खेला गया जिसमें 12 ओवरों में पचपेड़वा ने जैतापुर को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच शहंशाह रहे। इस दौरान पंकज चतुर्वेदी, दुर्गेश पांडेय, दुर्गेश वरुण, दीपक अग्रहरि, अमित पांडेय व विक्की मौजूद रहे।